अर्पित यादव का आईएएस में चयन होने पर हुआ विशाल भंडारा

शहर के शंकर बाजार गल्ला मंडी के पास कर्वी निवासी श्रीमती मीरा देवी यादव पत्नी स्वर्गीय राम मूरत यादव के सुपुत्र अर्पित...

Aug 20, 2024 - 01:21
Aug 20, 2024 - 01:22
 0  2
अर्पित यादव का आईएएस में चयन होने पर हुआ विशाल भंडारा

चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार गल्ला मंडी के पास कर्वी निवासी श्रीमती मीरा देवी यादव पत्नी स्वर्गीय राम मूरत यादव के सुपुत्र अर्पित कुमार यादव का भारतीय प्रशासनिक सेवा ( आईएएस ) में चयन होने के उपलक्ष्य में भगवान श्री कामतानाथ की असीम अनुकंपा से बरहा के हनुमानजी मंदिर में श्री राम नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। पूर्णाहुति व हवन पूजन के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के तमाम जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक सहित हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आईएएस बने अर्पित कुमार और उनके अनुज आईआईटी भोपाल में इंजीनियरिंग कर रहे आलोक कुमार यादव को साधु संतों व लोगों ने सुभाशीष प्रदान किया। लोगों का कहना है कि अर्पित ने यह उपलब्धि हासिल कर चित्रकूट धाम का नाम रोशन किया है। समाज में खुशी का माहौल है। उनकी कामयाबी अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0