हमीरपुर : एक पशुपालक की गाय में मिले लंपी जैसे लक्षण

ग्राम पंचायत पारा रैपुरा में एक पशुपालक की पालतू गाय में लंपी वायरस जैसे लक्षण दिखने पर पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है...

Sep 26, 2022 - 02:14
Sep 26, 2022 - 02:29
 0  8
हमीरपुर : एक पशुपालक की गाय में मिले लंपी जैसे लक्षण
फाइल फोटो
  • गाय को क्वारंटिन करके शुरू हुआ उपचार

ग्राम पंचायत पारा रैपुरा में एक पशुपालक की पालतू गाय में लंपी वायरस जैसे लक्षण दिखने पर पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। गाय को अलग क्वारंटीन किया गया है। उसका उपचार शुरू करके सुबह शाम निगरानी की जा रही है। उपचार के बाद अगर हालत में सुधार नहीं होता तो तीन दिन बाद सैम्पुल लेकर जांच को भेजे जाएंगे। फिलहाल पशुपालन विभाग की चिकित्सीय टीम फंगल इंफेक्शन मानकर चल रही है।

यह भी पढ़ेंक्रिकेटर चेतेश्वर पुजाना ने सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट के कार्यों को सराहा

पारा रैपुरा गांव के निवासी राजीव लोचन प्रजापति की पालतू गाय के पूरे शरीर पर बड़े-बड़े चकत्ते उभर आए हैं। गांव के पूर्व प्रधान बिहारी लाल प्रजापति ने गाय के लक्षणों को देखकर पशुपालन विभाग को अवगत कराया। सूचना पाकर पशुधन प्रसार अधिकारी सुमेरपुर डॉक्टर आरबी यादव, डॉक्टर राकेश शुक्ला अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और बीमार गाय का परीक्षण करने के उपरांत लंपी की संभावना से इंकार किया है।

टीम के सदस्य डॉक्टर आरबी यादव ने बताया कि यह फफोले नहीं बल्कि चकत्ते हैं जो शायद सर्दी के चलते उत्पन्न हुए क्योंकि गाय बरसात में बाहर ही बंधी रही है। उसके मुंह कानों में सूजन भी नहीं है उसे फीवर भी नहीं था।

  • सुबह-शाम पशु चिकित्सक कर रहें निगरानी

इसके बाद उसका उपचार शुरू करके उसे क्वारंटीन करके सुबह शाम निगरानी की जा रही है। अगर तीन दिन में सुधार नहीं होता है तो नमूने लेकर जांच को भेजे जाएंगे। गाय के शरीर में उत्पन्न चकत्ते देखकर गांव के अन्य पशुपालक भी सतर्क हो गए हैं और उन्होंने गायों के साथ अन्य पशुओं को साफ-सुथरे छाया वाले स्थानों पर बांधना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें - हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत कोचों कीं मरम्मत झांसी के इस कारखाना में होगी

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड में अब भगवा अनार की होगी खेती, उपज बढ़ाने को नाबार्ड मदद करेगा

हि स

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0