UP : गर्ल्स हॉस्टल कर्मियों ने छात्रा का नहाते समय बनाया वीडियो, दो गिरफ्तार

रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स हाॅस्टल में रहने वाली छात्रा ने हॉस्टल मैनेजर और कर्मचारी पर नहाते समय वीडियो...

Jun 4, 2025 - 16:30
Jun 4, 2025 - 16:47
 0  152
UP : गर्ल्स हॉस्टल कर्मियों ने छात्रा का नहाते समय बनाया वीडियो, दो गिरफ्तार

कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स हाॅस्टल में रहने वाली छात्रा ने हॉस्टल मैनेजर और कर्मचारी पर नहाते समय वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर रुपये मांगने व शारीरिक संबंध बनाने का आराेप लगाया है। छात्रा के मना करने पर वीडियो वायरल करने धमकी दी है।पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

कल्याणपुर एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि मूलरूप से कानपुर देहात के एक गांव की रहने वाली छात्रा मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी के लिए रावतपुर के एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी। इसी बीच हॉस्टल के मैनेजर महफूज खान और कर्मचारी कफील अंसारी ने छात्रा का नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो के आधार पर पहले तो छात्रा से ब्लैकमेल कर रकम वसूली की गई। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपितों ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। इससे छात्रा मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। रोज-रोज की धमकियों से तंग आकर छात्रा ने मामले की शिकायत की।

एसीपी ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0