महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे द्वारा झांसी मंडल का दौरा

महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे उपेन्द्र चंद्र जोशी द्वारा आज 7 अगस्त 2024 को झांसी मंडल का दौरा किया गया...

महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे द्वारा झांसी मंडल का दौरा

झाँसी। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे उपेन्द्र चंद्र जोशी द्वारा आज 7 अगस्त 2024 को झांसी मंडल का दौरा किया गया। इस दौरे के अंतर्गत ग्वालियर स्टेशन के पुनर्विकास और अमृत भारत स्टेशन के रूप में चयनित दतिया, डबरा और भिंड स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया गया।

महाप्रबंधक उपेन्द्र चंद्र जोशी ने मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के साथ वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी रेलवे स्टेशन से ग्वालियर और ग्वालियर से इटावा स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान दतिया रेलवे स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया गया और वहां के विकास कार्यों का जायजा लिया गया।

महाप्रबंधक उपेन्द्र चंद्र जोशी

"दतिया स्टेशन के भावी स्वरूप पर आधारित मॉडल का अवलोकन किया गया और वहां चल रहे विकास कार्यों का विस्तृत जायजा लिया गया। यात्री प्रतीक्षालय, पैनल रूम, आईपीएस रूम, रिले रूम और दोनों तरफ के प्रवेश द्वारों का निरीक्षण किया गया।"

इसके बाद महाप्रबंधक ने डबरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वहां पर स्टेशन का सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन बिल्डिंग, पैनल रूम और यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया गया। महाप्रबंधक ने स्टेशन के ले-आउट प्लान को देखा और उपस्थित अधिकारियों से ट्रेन संचालन एवं लोडिंग के बारे में चर्चा की।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर महाप्रबंधक ने रि-डेवलपमेंट के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और प्रगति कार्यों की समीक्षा की। मुख्य इंजीनियर/निर्माण ने ग्वालियर स्टेशन के पुनर्विकास की कार्य योजना को एक पीपीटी और वॉक थ्रू के माध्यम से प्रस्तुत किया।

महाप्रबंधक उपेन्द्र चंद्र जोशी

"यह सुनिश्चित किया जाए कि चल रहे कार्यों से रेल यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्य की गुणवत्ता उच्चतम मानकों के अनुरूप हो।"

अंत में महाप्रबंधक ने भिंड स्टेशन का भी विस्तृत निरीक्षण किया। यात्री प्रतीक्षालय, स्टेशन मास्टर पैनल रूम, सर्कुलेटिंग एरिया, पैदल उपरिगामी पुल, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, स्टेशन फ़साड और स्टेशन की साफ-सफाई का अवलोकन किया गया। इसके बाद चंबल ब्रिज का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा, मुख्य इंजीनियर/निर्माण एस के गुप्ता, सी पी एम/गति शक्ति पी के सिंह, सी पी एम/आर वी एन एल एस के मिश्रा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर नरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर ओ एंड एफ कौशल किशोर और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेक नारायण सहित अन्य विभागों के अधिकारी, निरीक्षक और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0