लग्जरी कारों से बिहार जा रही आठ लाख की अवैध शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

जिले की पुलिस ने लग्जरी कारों से बिहार जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। दुबहड़ पुलिस और एसओजी टीम ने बयासी पुल..

Jan 15, 2022 - 05:57
Jan 15, 2022 - 05:58
 0  6
लग्जरी कारों से बिहार जा रही आठ लाख की अवैध शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

बलिया,

जिले की पुलिस ने लग्जरी कारों से बिहार जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। दुबहड़ पुलिस और एसओजी टीम ने बयासी पुल की तरफ जाने वाले मार्ग पर जनाड़ी तिराहे से शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे एक इनोवा और हुण्डई एसेन्ट गाड़ी से करीब आठ लाख कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के अनुसार अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुबहड़ थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने एसओजी टीम के साथ जनाड़ी तिराहे पर बयासी पुल के तरफ जाने वाले मार्ग के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी इनोवा और हुंडई एक्सेंट कार आती दिखी। पुलिस ने दोनों वाहनों से आठ-आठ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया।

यह भी पढ़ें - बाँदा : कलेक्ट्रेट में महिला कर्मी के पति को अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारी, कानपुर रेफर

इसके साथ ही रंजीत कुमार यादव पुत्र विजय राय ग्राम गोड़िया टोला थाना छपरा मुफसिल जिला सारण, राजीव कुमार यादव पुत्र हीरा लाल ग्राम चकरही थाना बिहिया जिला भोजपुर, राजू कुमार कुशवाहा पुत्र रीत लाल सिंह निवासी ग्राम जडुआ पोखरा हाजीपुर थाना नगर हाजीपुर जिला बैशाली और विकास कुमार साहू पुत्र अर्जुन साहू निवासी मुहल्ला पोस्टल पार्क रोड नम्बर एक थाना कंकड़ बाग जिला पटना बिहार को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी अजय यादव, एसआई परमानन्द त्रिपाठी, अखिलेश्वर शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, राजन रजक, विमलेश पटेल, आलोक सिंह, वेद प्रकाश दूबे, राकेश यादव, विजय राय स्वाट, कृष्ण कुमार सिंह, रोहित यादव और अनिल पटेल शामिल थे।

यह भी पढ़ें - झांसी : पुलिस ने 24 घंटे में 327 अपराधी पकड़े

यह भी पढ़ें - घर से दुकान में सामान लेने गई किशोरी को अगवा कर 5 लड़कों ने किया गैंगरेप

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0