कल्याणकारी मार्ग में बाधक है भय, अहंकार : डॉ रामनारायण त्रिपाठी

पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा मे पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह एवं नयागांव स्टेट...

Oct 17, 2024 - 00:23
Oct 17, 2024 - 00:27
 0  1
कल्याणकारी मार्ग में बाधक है भय, अहंकार : डॉ रामनारायण त्रिपाठी

चित्रकूट। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा मे पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह एवं नयागांव स्टेट चित्रकूट के राजा हेमराज सिंह, पूर्व विधायक दिनेश मिश्र, सुरेश मिश्र, चंद्रप्रकास खरे, पंकज अग्रवाल, राजेश सोनी, हरिओम करवरिया समेत कई गणमान्य लोग पहुंचे। कथा व्यास डॉ रामनारायण त्रिपाठी नें भागवत कथा का दार्शनिक और सामयिक विवेचन किया। कहा कि राष्ट्र आराधना भगवान श्रीकृष्ण नें की। यमुना को स्वच्छ करना, दूध दही का कर जो कंस को जाता था उसे माखन चोरी लीला कर बंद कराया। उन्होंने सर्वोदय लीला की।

यह भी पढ़े : 12वें दीक्षांत समारोह में 438 स्नातक, 335 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने प्राप्त की उपाधि

उन्होंने कहा कि भय, अभिमान, लज्जा, संस्कार और मोह कल्याणकारी मार्ग मे बाधक हैँ। उसे दूर कर सत्कर्म करने के लिए गोबर्धन गिरिराज की पूजा करा प्रेरणा दिया कि जहाँ से जिस देश राज्य स्थान से जीवन चलता पहले उसकी उपासना करो बाद मे देवताओ की। माता, पिता, गुरु, गौ ब्राह्मण, गिरि, सरोवर, राष्ट्र के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं हों सकती। इनका संरक्षण होना चाहिए। आरती के साथ कथा विश्राम हुआ।

यह भी पढ़े : योगी सरकार की पहल से महाकुंभ में हर तीर्थयात्री रहेगा सुरक्षित

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0