ई रिक्शा लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार, इस तरह बनाते थे शिकार

सवारी बनकर बाईपास या अन्य सूनसान स्थान पर ई रिक्शा ले जाने वाले, मौका देखते ही रिक्शा चालक की जमकर पिटाई करते थे। उसका मोबाइल व नगदी लूटने के बाद ई रिक्शा भी लूट ...

Feb 21, 2024 - 06:50
Feb 21, 2024 - 07:04
 0  1
ई रिक्शा लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार, इस तरह बनाते थे शिकार

 सवारी बनकर बाईपास या अन्य सूनसान स्थान पर ई रिक्शा ले जाने वाले, मौका देखते ही रिक्शा चालक की जमकर पिटाई करते थे। उसका मोबाइल व नगदी लूटने के बाद ई रिक्शा भी लूट कर चंपत हो जाते थे। इस तरह की शहर में कई घटनाएं होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। बुधवार को पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर, इनके कब्जे से लूट के तीन ई रिक्शा बरामद किए हैं।

यह भी पढ़े:यूपी में कांग्रेस से खटास के बाद सपा से एक नए गठबंधन को लेकर चौंकाने वाली खबर

सीओ सिटी गवेद्र पाल गौतम ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 11 फरवरी 2024 को एक ई रिक्शा चालक से अज्ञात अभियुक्तों द्वारा बड़ोखर बाईपास के पास मारपीट कर ई रिक्शा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके संबंध में थाना कोतवाली नगर पर 13 फरवरी को मुकदमा पंजीकृत करते हुए अभियुक्तियों की धर पकड़ के प्रयास किया जा रहे थे।

यह भी पढ़े:सपा और कांग्रेस के बीच फाइनल हुआ सीटों का फॉर्मूला, कभी भी समझौते का ऐलान 


इसी क्रम में आज बुधवार को कृषि विश्वविद्यालय के पास से तीन ई रिक्शा व दो बैटरी के साथ पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जब इनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो इन्होंने बताया कि 11 फरवरी को एक ई रिक्शा चालक से बड़ोखर बाईपास चलने के लिए हमने कहा था। जब ई रिक्शा बड़ोखर बाईपास के पास पहुंचा तो हमने रिक्शा चालक के साथ मारपीट की और ई रिक्शा लूट लिया।
इसी तरह बरामद अन्य ई रिक्शा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को अलीगंज तथा धीरज नगर से यह दोनों ई रिक्शा चुराए गए थे। सीओ सिटी ने बताया कि 14 फरवरी को अलीगंज से चोरी किए गए ई रिक्शा के संबंध में और 17 फरवरी को धीरज नगर से चोरी हुए ई रिक्शा के संबंध में कोतवाली नगर में 18 फरवरी को मुकदमा पंजीकृत किया गया था।पकड़े गए अभियुक्त में आनंद प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति, आशीष रैकवार निवासी मढियानाका फूटा कुआं कोतवाली नगर बांदा और कमलेश प्रजापति निवासी पचनेही व रवि प्रजापति निवासी लड़का पुरवा धीरज नगर शहर कोतवाली शामिल है।

यह भी पढ़े:बांदा: बंद लिफाफा खुला तो उड़ गए होश, कौन है 16 लोग? जिन्होंने लड़की से किया गैंग रेप

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0