मौसम फिर लेगा करवट : 16 और 17 अक्टूबर को यूपी के कई हिस्सों में बारिश के आसार
प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। बारिश से राहत मिलने के साथ आसमान साफ रहने के कारण दिन...
दो दिन मौसम रहेगा साफ, दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश। प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। बारिश से राहत मिलने के साथ आसमान साफ रहने के कारण दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 15 अक्टूबर से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़े : क्या 2026 का अंत लेकर आएगा मौसम की नई चुनौती? अल नीनो पर WMO का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 16 और 17 अक्टूबर को मध्य उत्तर प्रदेश, अवध और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। बारिश के दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, सोमवार को आगरा और फतेहपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहे। यहां अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़े : चित्रकूट में दीपावली पर दिखेगा रामायण का अद्भुत डिजिटल संसार
फिलहाल अगले दो दिन मौसम साफ रहने से लोगों को बारिश से राहत मिलने की संभावना है, लेकिन 16 और 17 अक्टूबर को संभावित बारिश के चलते मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
