रहेलिया सूर्य मंदिर पर सूर्य महोत्सव-2026 का भव्य शुभारम्भ, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई सूर्य आरती
जनपद महोबा के स्थापना दिवस 11 फरवरी की प्रातः साढ़े छह बजे रहेलिया स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर परिसर में...
महोबा स्थापना दिवस पर 11 से 17 फरवरी तक होंगे विविध सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन
महोबा। जनपद महोबा के स्थापना दिवस 11 फरवरी की प्रातः साढ़े छह बजे रहेलिया स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर परिसर में सूर्य महोत्सव-2026 का भव्य एवं ऐतिहासिक शुभारम्भ सूर्य आरती एवं अर्घ्य अर्पण के साथ किया गया। यह महोत्सव 11 से 17 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर “गुरु”, सदर विधायक गोस्वामी एवं एमएलसी सेंगर की वर्चुअल उपस्थिति रही। वहीं कार्यक्रम स्थल पर जनपद के जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिक, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सूर्य आरती वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर जनपद की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की।
सूर्य महोत्सव के अंतर्गत आगामी दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक अनुष्ठान एवं विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे जनपद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
