रेलवे स्टेशन रोड तथा धनुष चौराहे का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
दीपावली मेले के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से डीएम पुलकित गर्ग...
साफ-सफाई, सड़क मरम्मत एवं अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
चित्रकूट। दीपावली मेले के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से डीएम पुलकित गर्ग एवं एसपी अरुण कुमार सिंह ने रेलवे स्टेशन रोड एवं धनुष चौराहे का स्थलीय निरीक्षण किया।
रेलवे स्टेशन के बाहर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका कर्वी को निर्देशित किया कि सड़क के किनारे एवं आसपास लगे कूड़े के ढेरों को तत्काल हटवाते हुए व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन के आसपास स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, सड़क पर बने गड्ढों को तत्काल पैचवर्क कराकर आवागमन को सुगम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित किए कि सड़क पर वाहनो से जाम न होने पाए यह सुनिश्चित कराएं। इसके पश्चात धनुष चौराहे का निरीक्षण किया। इस दौरान फुटपाथ पर लगाई गई दुकानों एवं अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फुटपाथ से दुकानों को तत्काल हटवाकर लोक निर्माण विभाग की बाउंड्री के पीछे निर्धारित स्थान पर शिफ्ट कराया जाए। जिससे श्रद्धालुओं एवं आमजन के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और जाम की स्थिति से बचा जा सके।
डीएम ने कहा कि दीपावली मेले के दौरान जनपद में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आगमन होता है। ऐसे में फुटपाथों पर अतिक्रमण होने से आवागमन बाधित होता है तथा जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अतिक्रमण हटाने, साफ सफाई एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान एडीएम न्यायिक डॉ. कंचन, उपजिलाधिकारी अजय यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
