अज्ञात कारणों के चलते तीन कच्चे घरों में लगी आग, गृहस्थी जली

मानिकपुर क्षेत्र के बराछी गांव में तीन कच्चे घरों में मंगलवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई...

Jun 27, 2024 - 01:05
Jun 27, 2024 - 01:08
 0  1
अज्ञात कारणों के चलते तीन कच्चे घरों में लगी आग, गृहस्थी जली

चित्रकूट। मानिकपुर क्षेत्र के बराछी गांव में तीन कच्चे घरों में मंगलवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इससे घर में रखी गृहस्थी सहित अनाज जल गया। ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया। 

यह भी पढ़े : खेल मेला के साथ समर कैम्प का हुआ समापन

पीड़ित शिवपूजन कोरी के घर में मंगलवार की शाम को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। हवा चलने से पड़ोस के ननका प्रसाद कोरी व भोंडा कोरी के घर में भी आग लग गई। आग इतनी बेकाबू हो गई कि नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। शिवपूजन कोरी ने बताया कि आग लगने से उसके घर की गृहस्थी जिसमें जेवरात, कपड़े सहित पंखा, साइकिल जल गई। अनाज भी जल गये। तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। ननका कोरी ने बताया कि आग लगने से कच्चा घर सहित गृहस्थी का सामान जल गया। तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। भुंडा कोरी ने बताया कि आग लगने से घर व गृहस्थी जल गई। दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। जिस समय आग लगी थी। मजदूरी करने के लिए परिवार के सदस्य पड़ोस के गांव में गए थे। नलकूप की सहायता से ग्रामीणों ने आग को बुझाया है।

यह भी पढ़े : नवांगतुक डीएम ने कार्यभार संभालने के बाद कलेक्ट्रेट पटलों का किया निरीक्षण

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0