मुंबई के शिशु एवं बालरोग विशेषज्ञ डॉ.अनुराग गुप्ता जानकीकुण्ड चिकित्सालय में देंगे अपनी निरंतर सेवाएं

परम पूज्य संत रणछोड़ दास  जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट के अंतर्गत संचालित जानकीकुण्ड  चिकित्सालय...

Feb 26, 2024 - 07:25
Feb 26, 2024 - 07:32
 0  2
मुंबई के शिशु एवं बालरोग विशेषज्ञ डॉ.अनुराग गुप्ता जानकीकुण्ड चिकित्सालय में देंगे अपनी निरंतर सेवाएं

जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों का होगा संपूर्ण ईलाज

चित्रकूट,
परम पूज्य संत रणछोड़ दास  जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट के अंतर्गत संचालित जानकीकुण्ड  चिकित्सालय में अब मुंबई के शिशु एवम बालरोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुराग गुप्ता अपनी निरंतर सेवाएं देंगे।

यह भी पढ़े : अनुदान पर 54 हजार किसानों को सोलर पंप देगी डबल इंजन सरकार

श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉक्टर इलेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया की चित्रकूट क्षेत्र  अभी  चिकित्सा के क्षेत्र में अन्य जगहों की अपेक्षा काफी पीछे है।  बच्चों के बीमार हो जाने पर लोगो को अपने बच्चो को बाहर ले जाना  पड़ता है और बाहर लोगो को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिसको देखते हुए श्री सदगुरू से संघ ट्रस्ट बोर्ड ने ये फैसला लिया कि यहां के क्षेत्र वासियों आम जनमानस  को चिकित्सा के लिए कौन कौन सी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे यहां के लोगो बाहर न जाना पड़े। इसी को देखते हुए हड्डी रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, जनरल सर्जन गैनकोलाजिस्ट आदि के साथ साथ अब शिशु एवं बालरोग विशेषज्ञ की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दलों से सुझाव लेगा भारत निर्वाचन आयोग

यह भी पढ़े : बुन्देलखण्ड के ललितपुर में फार्मा पार्क स्थापना कार्य का श्री गणेश, 25 करोड़ धनराशि जारी

आपको बता दे कि  शिशु एवं बालरोग विषेज्ञ डा अनुराग गुप्ता अब जानकीकुंड चिकित्सालय में निरंतर अपनी सेवाएं देगे। बीमार होने पर जन्म  से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को अब जल्दी  बाहर नही ले जाना पड़ेगा। अब बच्चो  का संपूर्ण ईलाज जैसे बुखार, स्वास, दमा, झटके आना, बच्चो का कम विकास, दिमाग की समस्या, कम वजन, पीलिया, स्तनपान की समस्या, दिमागी बुखार, कम  समय में जन्मे बच्चों की समस्या जैसे बीमारियों का ईलाज संभव है। शिशु एवं बालरोग विशेषज्ञ डा अनुराग गुप्ता के जनकीकुंड चिकित्सालय में निरंतर सेवाएं देने से चित्रकूट क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1