हमाओ बांदा, हमाई शान के तहत पर्यटन स्थलों की डाक्यूमेंट्री दिखाई 

विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में बुंदेलखंड पर्यटन विकास समिति द्वारा नूतन बाल समाज के तत्वाधान में बुधवार को पर्यटन गोष्ठी का आयोजन...

Sep 28, 2023 - 05:18
Sep 28, 2023 - 05:34
 0  5
हमाओ बांदा, हमाई शान के तहत पर्यटन स्थलों की डाक्यूमेंट्री दिखाई 

विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में बुंदेलखंड पर्यटन विकास समिति द्वारा नूतन बाल समाज के तत्वाधान में बुधवार को पर्यटन गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बांदा के पर्यटन स्थलों से संबंधित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन सचिन चतुर्वेदी द्वारा किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों व धार्मिक ऐतिहासिक महत्व के स्थलों के बारे में जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े:बांदाः शोहदे की छेड़खानी से भयभीत, कोचिंग जा रही छात्रा ने चलती ऑटो से लगा दी छलांग

इसके पूर्व अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार रमेश पाल की टीम द्वारा दिवारी नृत्य का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बुंदेलखंड पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष श्याम जी निगम ने जनपद वासियों से कहा कि बुंदेलखंड को विश्व पर्यटन में और आगे ले जाने से यहां के लोग गौरवान्वित होंगे। इसके लिए जरूरी है कि हम सभी को अपने सभी ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानकारी होना चाहिए। साथ ही अतिथि देवो भव की भावना हमारे मन में होनी चाहिए।तभी यहां के पर्यटन के विकास को गति मिलेगी।

यह भी पढ़े:बांदाःजल जीवन मिशन के कार्यों के निर्माण में धांधली करने पर तीन इंजीनियर सहित 6 नपे

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय मौजूद रहे जबकि बांदा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के महा प्रबंधक डॉक्टर दिनेश दीक्षित ने अध्यक्षता की। साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट के रूप में जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू भी मौजूद रहे। इन मेहमानों को पर्यटन विकास समिति द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी मौके पर राजीव गांधी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राम भरत सिंह तोमर को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अभिषेक सिंह, निखिल सक्सेना, पंकज रावत, प्रबन्धक संजय निगम अकेला, संजय काकोनिया आदि पर्यटन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:बांदाःवीरांगना अवंती बाई चौक निर्माण के बाद, अब अशोक लाट तिराहें को चमकाने की तैयारी

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0