डीएम ने निर्माण कार्यो की समीक्षा कर दिए निर्देश

डीएम अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं डूडा विभाग के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण...

Jan 20, 2024 - 04:51
Jan 20, 2024 - 04:55
 0  10
डीएम ने निर्माण कार्यो की समीक्षा कर दिए निर्देश

निर्देश दिए कि आय के स्रोत बढ़ाएं नगर निकाय 

चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं डूडा विभाग के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

यह भी पढ़े : पम्पापुर, कोटितीर्थ और देवांगना को दीपों से जगमग किया

डीएम ने राज्य वित्त, 15वां वित, पंचम वित्त आयोग, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, वारिस प्रमाण पत्र, अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, वॉल पेंटिंग, एसडब्ल्यूएम, अपशिष्ट प्रबंधन, हाउस टैक्स, पॉलिथीन, अंत्येष्टि स्थल, दीनदयाल योजना, प्रकाश व्यवस्था, नगर सृजन योजना, सड़क और नाली निर्माण, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छ भारत मिशन आदि कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी ईओ को निर्देश दिए कि जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं उसे शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। सभी नगर निकाय अपने आय के स्रोतों को बढ़ाएं। कान्हा गौशाला व अस्थाई गौशालाओं का संचालन सही तरीके से किया जाए। ठंड को देखते हुए तिरपाल, बोरा, अलाव आदि की व्यवस्था रहे। प्रतिदिन गोवंशों के खाना पानी की व्यवस्था का निरीक्षण अवश्य करें।

यह भी पढ़े : हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए संजीवनी बनेगी अयोध्या, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

उन्होंने कहा कि जो मॉडल शाप की दुकानों का निर्माण हो रहा है उनको तत्काल पूर्ण कराया जाए। शौचालयों की स्थिति के बारे में जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन के द्वारा रिपोर्ट दी गई है उसको तत्काल ठीक कराकर संचालन किया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि एमआरएफ सेंटर मानिकपुर, राजापुर, मऊ में तत्काल विद्युत संयोजन कराएं। डूडा विभाग के जो कार्यों की धनराशि शासन से स्वीकृति हुई है उसमें टेंडर प्रक्रिया कराकर कार्य शुरू हो। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का सत्यापन कराकर सूची डूड़ा को उपलब्ध कराएं। उन्होंने परियोजना अधिकारी डूडा से कहा कि आवासों के लाभार्थियों को द्वितीय व तृतीय किश्त जिओ टैग कराकर भेजें। पीएम स्वनिधि योजना में प्रगति कराई जाए।

यह भी पढ़े : राम मंदिर के लिए आरएसएस ने अक्षत कलश यात्रा को पहुंचाया गांव में, ओमप्रकाश बने वाहक

बैठक में अपर एसडीएम पंकज वर्मा, अधिशासी अभियंता जल संस्थान डीके सतसंगी, ईओ कर्वी लाल जी यादव, राजापुर बीएन कुशवाहा, मानिकपुर भारत सिंह, मऊ बीके त्रिपाठी, जिला समन्वयक डूडा संतोष कुमार, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन शिवा कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0