डीएम-एसपी ने राजनैतिक दलों के नेताओं के साथ की बैठक

डीएम अभिषेक आनन्द एवं एसपी अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में राजनैतिक दलों के साथ लोकसभा सामान्य निर्वाचन...

Mar 15, 2024 - 01:42
Mar 15, 2024 - 01:45
 0  1
डीएम-एसपी ने राजनैतिक दलों के नेताओं के साथ की बैठक

आदर्श आचार संहिता के बताए नियम, वेयर हाउस का किया निरीक्षण

चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनन्द एवं एसपी अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में राजनैतिक दलों के साथ लोकसभा सामान्य निर्वाचन, वेयर हाउस का आंतरिक निरीक्षण, आदर्श आचार संहिता के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

यह भी पढ़े : एसटीएफ को कौशांबी पुलिस परीक्षा लीक मामले के मुख्य आरोपी ने सरेंडर किया

डीएम ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि कभी भी आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। इसी उद्देश्य से सभी को कानून नियमों की जानकारी दी गई है। चुनाव के दौरान अगर कोई समस्या या सुझाव हो तो अवगत कराएं। तत्काल अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची, मतदान केंद्रों, बूथ की सूची, प्रशिक्षण का स्थान, पार्टियों के रवाना स्थल, मतगणना स्थल आदि की जानकारी के लिए सूची दी गई है। सभी मिलकर चुनाव को निर्भीक, निष्पक्ष संपन्न कराएंगे। सोशल मीडिया आदि में गलत खबर नहीं फैलाना है। संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता आवश्य करें। प्रशिक्षण व मतदान के लिए कौन सी ईवीएम मशीन दी जाएगी। इसके नंबरों की भी सूची उपलब्ध कराई जाएगी। सभी पार्टियों के साथ समान व्यवहार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता का पालन प्रत्येक दशा में किया जाएगा। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन अगर कोई पार्टी पदाधिकारी दल या प्रत्याशी द्वारा किया जाएगा तो उसे पर कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जो दिशा निर्देश चुनाव संपन्न कराने के लिए दिए जाएंगे। इसकी जानकारी दी जाएगी और उसका अनुपालन भी कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने सभी पार्टी पदाधिकारीयों से कहा कि चुनाव को संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है। चुनाव आचार संहिता जब से लागू की जाएगी। तत्काल पुलिस सक्रिय होकर चुनाव को सकुशल संपन्न कराने मे सबकी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का किसी भी दशा में उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी उप्र में 50 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार

एडीएम उमेश चन्द्र ने सभी पार्टी पदाधिकारीयों से कहा कि चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टियां चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी से दोनों विधानसभा की रवाना होगी। मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण भी सीआईसी में दिया जाएगा। मतदान समाप्ति के बाद स्ष्टांग रूम व मतगणना स्थल रामायण मेला परिसर सीतापुर बनाया गया है। इसके पूर्व जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सहित सभी पार्टी पदाधिकारीयों ने ईवीएम वेयर हाउस का आंतरिक निरीक्षण भी किया। बैठक में एडीएम नमामि गंगे वंदिता श्रीवास्तव, अपर एसडीएम सतीश चन्द्र सहित संबंधित अधिकारी एवं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष रामसिया सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कुशाल सिंह पटेल, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोषीलाल शुक्ला, भाजपा के अखिलेश रैकवार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0