पीड़ित परिवार को कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने बंधाया ढ़ाढ़स

कस्वे के आर्य नगर के मृतक अंशू पुत्र स्व नत्थू के घर जाकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 10 सदस्यीय प्रतिनिधि...

Jul 19, 2024 - 00:32
Jul 19, 2024 - 00:35
 0  1
पीड़ित परिवार को कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने बंधाया ढ़ाढ़स

चित्रकूट(संवाददाता)। कस्वे के आर्य नगर के मृतक अंशू पुत्र स्व नत्थू के घर जाकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने घटना की जानकारी की। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़े : गांव में गोताखोर व नाव की भी करें व्यवस्था : डीएम

गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देशन पर 10 सदस्यीय टीम में पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, राहुल राय, अंशु तिवारी, राजीव लोचन निषाद, जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कुशल पटेल, प्रद्युम्न दुवे उर्फ लालू, एआईसी सदस्य पंकज मिश्र, प्रतिभा अटल पाल, रंजना पांडेय, निर्मला भारती ने पीड़ित परिवार के घर पहुँचकर घटना के सम्बंध में जानकारी की। परिजनों ने यह भी बताया कि घर की माली हालात बहुत खराब है। करीब तीन दशक से किराए के कच्चे मकान में रहते है। इस पर पूर्व सांसद खाबरी व प्रतिनिधि मंडल ने डीएम के माध्यम से समस्याओं के सम्बंध में वार्ता करने की बात कही है। पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का आस्वासन दिया। इस मौके पर हेमराज त्रिपाठी, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान ब्लास्ट से आधा दर्जन घायल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0