उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी शीतलहर

नए साल के जश्न को लेकर लोग जहां तैयारियों में जुटे हुए हैं, वहीं मौसम भी इस उत्सव में शीतलहर के रूप में सहभागिता...

Dec 29, 2023 - 08:35
Dec 29, 2023 - 08:57
 0  1
उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी शीतलहर
सांकेतिक फ़ोटो - सोशल मीडिया

कानपुर। नए साल के जश्न को लेकर लोग जहां तैयारियों में जुटे हुए हैं, वहीं मौसम भी इस उत्सव में शीतलहर के रूप में सहभागिता को तैयार है। इसके साथ ही हल्की बारिश भी होगी। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ हिमालय पर अगले चौबीस घंटे में सक्रिय होने जा रहा है, जिससे बारिश के साथ बर्फबारी में तेजी होगी। पछुआ हवाएं उत्तर प्रदेश में सर्द हवाएं लेकर आएंगी। पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश भी होगी जो शीतलहर का रूप धारण कर लेंगी।

यह भी पढ़े : अयोध्या : शंख व डमरू वादन से रामनगरी में प्रधानमंत्री का होगा अभूतपूर्व स्वागत

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और यह समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इससे उत्तर प्रदेश में पर्याप्त नमी है और कोहरा व धुंध बढ़ता जा रहा है। वहीं ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 30 दिसम्बर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इससे पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी तेजी से होगी और पछुआ हवाओं से उत्तर प्रदेश में भी असर पड़ेगा। इस प्रकार नये साल में उत्तर प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना बन गई है।

यह भी पढ़े : कोहरे के कारण रफ्तार नहीं पकड़ पा रही ट्रेनें, जानिए कौन कितनी विलंब से चल रही है ट्रेन

उन्होंने बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 18.4 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 90 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 71 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 3.2 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के आसार हैं। दिन में धूप नरम रहने की संभावना हैं तथा प्रातः काल एवं रात के समय ठण्ड घने कोहरा छाये रहने के आसार हैं।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0