प्लास्टिक मुक्त चित्रकूट बनाने को बांटे गए कपड़े के झोले

हरियाली अमावस्या पर धर्मनगरी में भक्ति और पर्यावरण चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला। लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच...

Aug 13, 2026 - 13:21
Aug 13, 2026 - 13:22
 0  2
प्लास्टिक मुक्त चित्रकूट बनाने को बांटे गए कपड़े के झोले

चित्रकूट। हरियाली अमावस्या पर धर्मनगरी में भक्ति और पर्यावरण चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला। लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत वृहद जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें चित्रकूट को पॉलिथीन मुक्त और हरित बनाने का संकल्प लिया गया। कामदगिरि पीठम प्रमुख द्वार में आयोजित इस विशेष अभियान का नेतृत्व पर्यावरण बचाओं अभियान के संस्थापक डॉ. मदन गोपाल दास महाराज ने किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को प्लास्टिक और पॉलिथीन के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए बड़ी संख्या में कपड़े के झोलों का निःशुल्क वितरण किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0