नष्ट कराया पांच कुंतल लहन, 35 लीटर कच्ची शराब बरामद
जिला आबकारी अधिकारी अखिलेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने मंदाकिनी नदी के किनारे थाना कर्वी के अंतर्गत ग्राम मालकाना...
चित्रकूट। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने मंदाकिनी नदी के किनारे थाना कर्वी के अंतर्गत ग्राम मालकाना में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी तथा संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लगभग 500 किग्रा लहन बरामद किया गया। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही 35 लीटर अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
