शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत हुई कार्यशाला
एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय नोडल अधिकारी मिशन शक्ति की अध्यक्षता तथा ’क्षेत्राधिकारी कार्यालय...
बीट क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं-लड़कियों से संवाद करें शक्ति दीदी: एएसपी
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय नोडल अधिकारी मिशन शक्ति की अध्यक्षता तथा ’क्षेत्राधिकारी कार्यालय करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला सेल जय प्रकाश उपाध्याय की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में जनपद के समस्त थानों पर स्थित मिशन शक्ति केन्द्रों पर नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान दुर्गा पंडालों, मेलों एवं भीड़ वाले स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में आम जनमानस को जागरूक करें। मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के बारे में बताया गया। अपर एसपी ने निर्देश दिए कि सभी थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र में स्थित दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लें एवं पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करें। शक्ति दीदी (महिला बीट) नियमित रूप से अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं से संवाद स्थापित करें और उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में बतायें। मिशन शक्ति केन्द्र को 24 घंटे सक्रिय रखा जाये, आने वाली हर पीड़िता की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुना जाये। छेड़छाड़, महिला अपराध से संबंधित शिकायतों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर त्वरित विधिक कार्यवाही की जाये। नवरात्रि के दौरान सादे वस्त्रों में महिला पुलिस एवं एंटी रोमियो टीम की तैनाती की जाये। कार्यशाला में उपस्थित महिला कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रचार प्रसार के दौरान आमजन को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवश्य बताएं। क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्रीमती करिश्मा गुप्ता ने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं बल्कि महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है। शारदीय नवरात्रि में देवी स्वरूपा महिलाओं की सुरक्षा चित्रकूट पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
