कार्यकर्ताओं को मिले उचित सम्मान, संगठन में हो एकता : भैरों मिश्रा

भाजपा के 47 वां स्थापना दिवस पर नगर के रामलीला मैदान में जनसंघ काल के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर स्थापना दिवस मनाया गया...

Apr 7, 2026 - 09:35
Apr 7, 2026 - 09:35
 0  7
कार्यकर्ताओं को मिले उचित सम्मान, संगठन में हो एकता : भैरों मिश्रा

स्थापना दिवस पर जनसंघ काल के नेताओं और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

चित्रकूट। भाजपा के 47 वां स्थापना दिवस पर नगर के रामलीला मैदान में जनसंघ काल के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रीतम ज्ञानचंदानी, बांके बिहारी चौबे, कौशल प्रसाद तिवारी, रघुवर लाल शर्मा आदि जनसंघ के नेताओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र, ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी, अरविंद मिश्रा, भाजपा नेता रवी त्रिपाठी, भाजपा नेता रामेंद्र गौतम, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री राजीव त्रिपाठी, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरेश अनुरागी, जिला मंत्री प्रेमलाल बाल्मिक, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हीरो मिश्रा, महामंत्री प्रमाण प्रताप सिंह, मोहित मिश्रा, उपाध्यक्ष उज्जवल गुप्ता, शिवाकांत पांडेय, अजय मिश्रा, जिला मंत्री धीरेंद्र सिंह सेंगर, मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता, मुन्नालाल प्रजापति, श्रवण पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह, किसान मोर्चा के नेता द्रोणाचार्य, दीपक तिवारी, संतोष अग्रहरि, अभय मिश्रा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलना चाहिए और संगठन में एकता होनी चाहिए। जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा हीरो मिश्र ने कहा कि काम करने वालों को सम्मान मिलना चाहिए जो पार्टी में लगातार सक्रिय हो उनका सम्मान जनता का सम्मान होना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजन पूर्व मंडल अध्यक्ष आशीष पांडेय द्वारा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान और पार्टी में एकता बनी रहनी चाहिए नेताओं को सबका बराबर ध्यान और बराबर सम्मान करना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0