चित्रकूट : महिला ने फांसी लगा खत्म की जीवनलीला

Feb 7, 2024 - 00:46
Feb 7, 2024 - 00:51
 0  2
चित्रकूट : महिला ने फांसी लगा खत्म की जीवनलीला

राजापुर (चित्रकूट)। सरधुवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरधुवा के मजरा खरियारी पुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

यह भी पढ़े : डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

बताया गया कि बीती रात सरधुवा के मजरा खरीयारी पुरवा की रीता (28) पत्नी सरोज यादव ने घर के बाहर लगे लोहे के रॉड में फांसी का फंदा बनाकर झूल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। जब परिवारीजन सुबह जागे तो शव लटकता देख होश उड़ गए। घटना की सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। शव को नीचे उतारा और पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। बताया कि मृतका के पिता रामप्रकाश यादव निवासी पिलखिनी ने तहरीर देकर जानकारी दी है। अक्सर पति पत्नी में घरेलू विवाद होता था। इसी विवाद के चलते सोमवार की रात को महिला ने फांसी लगा ली हैं। तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। कोई संतान नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : भाजपा का देश से वादा, मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल बड़े फैसलों का होगा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0