व्यापारी संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
नगर के बृजरानी गेस्ट हाउस में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन राज्य कर विभाग चित्रकूट द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में अधिकांश व्यापारी उपस्थित...
चित्रकूट। नगर के बृजरानी गेस्ट हाउस में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन राज्य कर विभाग चित्रकूट द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में अधिकांश व्यापारी उपस्थित हुए और व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर विक्रम अजीत ने जीएसटी पंजीयन के विषय में विस्तार से बताया गया तथा मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के लाभ के विषय में बताया गया। जीएसटी रिटर्न, इन्वॉइसिंग, हेज 2.0, समाधान योजना के विषय में भी व्यापारियों को जानकारी दी गई। स्थानीय व्यापारियों की जो भी प्रश्न/जिज्ञासा थी उसका भी मौके पर निदान किया गया।
व्यापारी संवाद कार्यक्रम में सहायक आयुक्त निखिल कुमार राज्य कर अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी व्यापार मंडल के विभिन्न पदाधिकारी गण श्री राजीव अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, गुलाब गुप्ता ,शुभम केशरवानी, रविंद्र अग्रवाल संजय अग्रवाल अधिवक्ता, शिवनाथ त्रिपाठी वी अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
