ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की सुनी गई समस्याएं
सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत कसहाई के ग्राम पंचायत सचिवालय के सभागार में ग्राम चौपाल का आयोजन अपर जिलाधिकारी...
चित्रकूट। सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत कसहाई के ग्राम पंचायत सचिवालय के सभागार में ग्राम चौपाल का आयोजन अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव की अध्यक्षता मे किया गया।
ग्राम चौपाल में खण्ड विकास अधिकारी कर्वी महिमा विद्यार्थी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक विकास अधिकारी कृषि, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम प्रधान मौके मे उपस्थित रहे। ग्राम चौपाल में समस्त विभागों ने शासन द्वारा चलाई जा रही अपनी अपनी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी साथ ही यह भी अवगत कराया कि शासन की समस्त योजनाओं को प्राप्त करने के लिए अनिवार्य रूप से फार्मर रजिस्ट्री एवं फैमिली आई डी बनवाये साथ ही साथ अपने बैंक खातों की ई केवाईसी एवं आधार मोबाइल लिंकेज अनिवार्य रूप से करवा लें जिससे शासन की सभी योजनाओं का लाभ खाते में सीधे प्राप्त हो सके।
आवास के संबंध में समस्त ग्राम वासियों को अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सर्वे का कार्य संपन्न हो चुका है शासन से धनराशि प्राप्त होने पर चरणबद्ध तरीके से सभी पात्र लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा। उपस्थित ग्राम वासियों के द्वारा राशन की मांग, नाली निर्माण एवं जलापूर्ति के संबंध में समस्या से अवगत कराया गया। उपस्थित ग्राम वासियों की समस्याओं को नोट कर लिया गया एवं नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए गए। फॉर्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, गोल्डन कार्ड विविध पेंशन योजना को ऑनलाइन करने के निर्देश भी दिये गये।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
