विकास पथ सेवा संस्थान ने आदित्य की मां रचना यादव का स्वागत किया अभिनंदन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) नई दिल्ली द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में संत थामस हायर सेकेण्डरी स्कूल के होनहार छात्र आदित्य...
शिक्षक दंपति के बेटे ने रचा इतिहास, जिले में रहा दूसरा स्थान
चित्रकूट। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) नई दिल्ली द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में संत थामस हायर सेकेण्डरी स्कूल के होनहार छात्र आदित्य यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला तथा जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। उसकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। विकास पथ सेवा संस्थान ने आदित्य की प्रथम गुरु यानी मां रचना यादव प्रधानाध्यापिका का पीएमश्री विद्यालय कछारपुरवा पहुंचकर स्वागत अभिनंदन किया और बधाई दी। आदित्य यादव एक शिक्षक परिवार से संबंध रखते हैं। उनकी माता रचना यादव और पिता शंकर यादव अध्यापक हैं। इसके साथ ही शंकर यादव वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी के सभासद भी हैं। घर में शुरू से ही शिक्षा का माहौल होने के कारण आदित्य का झुकाव बचपन से ही पढ़ाई की ओर रहा। आदित्य अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, स्कूल के प्रिंसिपल फादर बस्टिन अराकल, टीचर्स, कक्षाध्यापिका शशी यादव और समस्त गुरुजनों को देते हैं। दूरभाष पर हुई बातचीत में आदित्य ने बताया कि माता-पिता के शिक्षक होने का उन्हें काफी लाभ मिला और कोचिंग में मैथ के टीचर जेडी सर के पढ़ाने का तरीका उनका गाइडेंस, मार्गदर्शन उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। भविष्य में वह इंजीनियर बनकर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। स्वागत समारोह में संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर प्रभाकर सिंह, समाजसेवी लवलेश सिंह, शिक्षक विद्यासागर सिंह, सुशीला पांडेय, सरला सिंह, दीपा देवी, गीतांजलि सिंह, प्रियंका द्विवेदी, ममता देवी, रंजना चंदेल, सियाराम, संजू यादव आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
