राष्ट्रीय पोषण माह में आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां

जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद के सभी 1088 आंगनवाड़ी केंद्रों पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का औपचारिक शुभारंभ किया गया...

Sep 10, 2026 - 10:38
Sep 10, 2026 - 10:38
 0  1
राष्ट्रीय पोषण माह में आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां

चित्रकूट। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद के सभी 1088 आंगनवाड़ी केंद्रों पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस दौरान आयोजित लाइव वेबकास्ट को सभी केंद्रों पर देखा गया। जिसमें सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं सहित 2200 कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम आठ अक्टूबर तक चलेगा। जिसका उद्घाटन वाराणसी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा किया गया। बताया कि इस वर्ष की मुख्य अवधारणा हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। एक माह तक विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि सामुदायिक सहभागिता से कुपोषण मुक्त एवं सुपोषित भारत के जनआंदोलन में बढ़चढ़ कर भाग लें और आंगनवाड़ी केंद्रों की सेवाओं को मजबूत बनाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0