चित्रकूट : महाअभियान के तहत 45 किलो प्लास्टिक जप्त, 6800 रू. लगाया जुर्माना

शासन के निर्देशानुसार चित्रकूट की सभी स्थानीय निकायों में निकाय जिला प्रभारी/एडीएम श्रीमती वन्दिता श्रीवास्तव...

Dec 23, 2023 - 04:47
Dec 23, 2023 - 05:03
 0  1
चित्रकूट : महाअभियान के तहत 45 किलो प्लास्टिक जप्त, 6800 रू. लगाया जुर्माना

जिले में चलाया गया प्लास्टिक उन्मूलन अभियान

चित्रकूट। शासन के निर्देशानुसार चित्रकूट की सभी स्थानीय निकायों में निकाय जिला प्रभारी/एडीएम श्रीमती वन्दिता श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी व नगर पंचायत मऊ में शासन के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक जप्तिकरण महाभियान के अंतर्गत अधिशासी अधिकारी बी के गौतम, वरिष्ठ लिपिक कर्मोत्तम सिंह और डीपीएम शिवा कुमार के नेतृत्व में सघन पॉलिथीन  उन्मूलन अभियान चलाया गया। जिसमें 40 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त की गई साथ ही 6000 रु का जुर्माना वसूला गया। 

यह भी पढ़े : यूरो सर्जन ने किया प्राइवेट पार्ट के कैंसर का सफल ऑपरेशन 

इस दौरान नगर के सम्मानित व्यापारियों को मानक के अनुसार जागरूक किया गया और सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया। इसी प्रकार  नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम में भी शासन के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक जप्तिकरण महाभियान के अंतर्गत अधिशासी अधिकारी लालजी यादव, इन्स्पेक्टर कमला कांत शुक्ला, आरआई राहुल पांडेय और डीपीएम शिवा कुमार के नेतृत्व में लगभग 5 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त की गई साथ ही 2800 रु का जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़े : उज्जैन : महाकाल मंदिर में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक ऑनलाइन बुकिंग बन्द

इस दौरान नगर के व्यापारियों को मानक के अनुसार जागरूक किया गया और सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया।

यह भी पढ़े : जालौन में ऑपरेशन पाताल के तहत अब तक 65 इनामी बदमाश पहुंचे जेल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0