परिवार परामर्श केन्द्र में मतभेद भूल साथ रहने को राजी हुए दो दम्पति जोड़े

परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम ने परिवारिक विवादों, मतभेदों को समाप्त कराते हुए दो परिवार को टूटने से बचाया...

Sep 16, 2026 - 12:28
Sep 16, 2026 - 12:28
 0  2
परिवार परामर्श केन्द्र में मतभेद भूल साथ रहने को राजी हुए दो दम्पति जोड़े

चित्रकूट। परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम ने परिवारिक विवादों, मतभेदों को समाप्त कराते हुए दो परिवार को टूटने से बचाया। आपसी मतभेद, विवादों को भूल पति-पत्नी एक दूसरे के साथ खुशी से रहने को तैयार हुए।

एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम ने आपसी परिवारिक झगड़े को समाप्त कराया। मानिकपुर की आरती पत्नी गोरेलाल पति के विरूद्ध एवं रैपुरा की लल्ली पुत्री रोशन ने पति विनय, सास एवं ससुर के विरुद्ध लड़ाई झगड़ा, मारपीट, गालीगलौज तथा घर से बाहर निकालने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया था। एसपी ने दोनों प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को निर्देशित किया गया था। परिवार परामर्श केन्द्र टीम में एसआई शकुन्तला देवी एवं आरक्षी अनामिका सिंह ने शिकायतों को विस्तारपूर्वक समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क कर उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र बुलाया और दोनों पक्षों को समझाया। इस पर भविष्य में आपस में पारिवारिक सामजस्य बनाकर रहने तथा कर्तव्यों का सही से पालन करने की बात कही गयी। आपसी सुलह होने पर दम्पत्ति जोड़ो को एक दूसरे के साथ आपस में सामन्जस्य एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने की सलाह दी गयी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0