मृतकों के परिजनों को शिक्षकों ने दिए 21-21 हजार रुपए
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों ने बाढ आपदा राहत के लिए प्रदत्त की गई आर्थिक सहयोग...
चित्रकूट। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों ने बाढ आपदा राहत के लिए प्रदत्त की गई आर्थिक सहयोग के क्रम मे रामनगर क्षेत्र के के बसिंहा और बुधवल मे एक-एक पीडित परिवार व मानिकपुर ब्लाक के गदाखान मे दो पीडित परिवारों सहित प्राथमिक विद्यालय नयाचंद्रा की शिक्षामित्र संगीता जायसवाल को इलाज के लिए 21-21 रुपए आर्थिक सहयोग दिया। बुधवल निवासी माताबदल आरख की कच्ची दीवार गिरने से दबकर मृत्यु हो गयी थी। उनकी विधवा पत्नी को सहयोग दिया गया। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष प्राथमिक विद्यालय बसिंहा स्व सावित्री देवी पत्नी शिवकरण यादव की नाले मे डूबने से दुखद मृत्यु होने पर उनके बच्चों को आर्थिक सहयोग दिया गया। मानिकपुर क्षेत्र के गदाखान निवासी आयुष पुत्र मनोज सिंह व आयुष पुत्र सुरेश सिंह की नाले मे डूबने से मृत्यु पर उनके परिवार मे आर्थिक सहयोग दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
