शिक्षक नेता अशर्फीलाल सिंह के नाती योगेंद्र को पीसीएस में मिली सफलता
तहसील राजापुर क्षेत्र के नादिन कुर्मियांन गांव के निवासी चीफ फार्मासिस्ट शिव नरेश सिंह के छोटे पुत्र योगेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग...
चित्रकूट। तहसील राजापुर क्षेत्र के नादिन कुर्मियांन गांव के निवासी चीफ फार्मासिस्ट शिव नरेश सिंह के छोटे पुत्र योगेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में परचम लहराकर तहसीलदार पद पाकर जनपद चित्रकूट का गौरव बढ़ाया है । इस उपलब्धि से उनके परिवार व नाते रिश्तेदारियों में खुशी का माहौल है। इसके पहले योगेंद्र सिंह संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करके मिनिस्ट्री आफ यूथ अफेयर्स नई दिल्ली में जिला यूथ ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि योगेंद्र सिंह के बाबा कुबेर सिंह जो शिक्षक थे उनका सपना था कि उनका नाती योगेंद्र और अभिषेक दोनों आईएएस पीसीएस अधिकारी बने। योगेंद्र सिंह शिक्षक नेता अशर्फीलाल सिंह के नाती हैं। युवा समाजसेवी बीपी पटेल के भांजे हैं। युवा समाजसेवी बीपी पटेल ने अपने भांजे की उपलब्धि पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। योगेंद्र सिंह के बड़े भाई मौजूदा समय में अयोध्या मंदिर प्रशासन में एसडीएम के पद पर सेवारत हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
