घटनाओं की रोकथाम के लिए करें प्रभावी कार्यवाई : एसपी

एसपी अरुण कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकारी राजापुर यामीन अहमद की उपस्थिति में सर्किल राजापुर के थाना राजापुर, सरधुवा...

Aug 18, 2026 - 10:19
Aug 18, 2026 - 10:19
 0  2
घटनाओं की रोकथाम के लिए करें प्रभावी कार्यवाई : एसपी

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकारी राजापुर यामीन अहमद की उपस्थिति में सर्किल राजापुर के थाना राजापुर, सरधुवा, पहाडी, रैपुरा के विवेचकों का अर्दली रुम किया।

उन्होंने कहा कि लंबित विवेचनाओं का समय पर निस्तारण किया जाए। साक्ष्य ऐप से अधिकाधिक जेनरेट कर लिंक करें। प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के साथ ही चोरी, नकबजनी, टप्पेबाजी की घटनाओं का अनावरण करते हुए अंकुश लगाएं। महिला व दलित उत्पीडन संबंधी अपराधों में प्रभावी व समयबद्ध कार्यवाही की जाए। फरियादियों के साथ मृदुल व्यवहार, उनकी समस्या को सुनने के लिए पर्याप्त समय देना तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। अर्दली रुम के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजापुर नरेश कुमार प्रजापति, प्रभारी निरीक्षक पहाडी निशिकान्त राय, प्रभारी निरीक्षक सरधुवा शिवआसरे, थानाध्यक्ष रैपुरा राम सिंह सहित विवेचक मौजूद रहे।व  अन्य विवेचकगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0