बोर्ड परीक्षा में सुषमा स्वरूप विद्यालय का रहा शानदार परिणाम

सुषमा स्वरूप विद्यालय के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले की टॉप-10 सूची में उत्कर्ष यादव...

Apr 17, 2026 - 10:51
Apr 17, 2026 - 10:53
 0  5
बोर्ड परीक्षा में सुषमा स्वरूप विद्यालय का रहा शानदार परिणाम

चित्रकूट। सुषमा स्वरूप विद्यालय के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले की टॉप-10 सूची में उत्कर्ष यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। इस वर्ष कक्षा 10वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 7 विद्यार्थियों ने 91 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक एवं निदेशक अजय अग्रवाल, रचना अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य अपर्णा पांडेय ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0