प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं

तहसील मानिकपुर के ग्राम अगरहुण्डा में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय (प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक) के निर्माण की कार्यवाही प्रारम्भ हो गई है...

Aug 13, 2026 - 13:29
Aug 13, 2026 - 13:30
 0  2
प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं

24.41 करोड़़ की लागत से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय 

चित्रकूट। तहसील मानिकपुर के ग्राम अगरहुण्डा में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय (प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक) के निर्माण की कार्यवाही प्रारम्भ हो गई है। परियोजना का निर्माण कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि. इकाई-13 बांदा द्वारा कराया जा रहा है तथा इसका क्लाइंट विभाग बेसिक शिक्षा विभाग है।

परियोजना को शासन द्वारा 11 मार्च को स्वीकृति प्रदान की गई है। कार्य प्रारम्भ करने की तिथि 30 जून 2026 निर्धारित है तथा परियोजना को 29 दिसम्बर 2027 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 2440.63 लाख रुपये है। इसके सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 1220.32 लाख रुपये की धनराशि माह मार्च 2026 में अवमुक्त की जा चुकी है। परियोजना के अन्तर्गत विद्यार्थियों के लिए आधुनिक एवं समग्र शैक्षिक वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालय भवन, मिड डे मील भवन, बाल वाटिका, मल्टीपरपज हॉल, प्रधानाचार्य आवास, स्टाफ आवास, डारमेट्री, गार्ड रूम, बाह्य जलापूर्ति, फायर फाइटिंग व्यवस्था, इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, बाउण्ड्रीवाल, गेट, हैण्डपम्प, पम्परूम, हर्टीकल्चर, बाह्य विद्युतीकरण, सोलर सिस्टम, ग्रीन बोर्ड, 200 केवीए ट्रांसफार्मर एवं सीसीटीवी स्थापना सहित विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। परियोजना के अन्तर्गत विद्यालय भवन के निर्माण पर 1186.37 लाख रुपये, मिड डे मील पर 95.24 लाख रुपये, बाल वाटिका पर 37.67 लाख रुपये, मल्टीपरपज हॉल पर 65.32 लाख रुपये, प्रधानाचार्य आवास पर 37.76 लाख रुपये, स्टाफ आवास पर 51.62 लाख रुपये, डारमेट्री पर 34.41 लाख रुपये, बाउण्ड्रीवाल पर 163.44 लाख रुपये तथा सीसी रोड पर 89.49 लाख रुपये व्यय प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त अन्य आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं का भी निर्माण एवं विकास किया जाएगा। वर्तमान में परियोजना स्थल पर साफ सफाई, निर्माण सामग्री की आपूर्ति तथा बाउण्ड्रीवाल की खुदाई का कार्य प्रगति पर है। परियोजना की वर्तमान भौतिक प्रगति दो प्रतिशत है। जबकि अब तक अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष लगभग 60 लाख रुपये का व्यय किया जा चुका है। भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल पर लगे वृक्षों को हटाने के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा वन विभाग को पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक एक ही परिसर में आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0