जॉयफुल सेमिनार में विद्यार्थियों को सिखाया जीवन के मूल्य

सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें सही दिशा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय जॉयफुल सेमिनार का आयोजन किया गया...

Apr 9, 2026 - 18:06
Apr 9, 2026 - 18:07
 0  8
जॉयफुल सेमिनार में विद्यार्थियों को सिखाया जीवन के मूल्य

चित्रकूट। सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें सही दिशा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय जॉयफुल सेमिनार का आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र का विषय हार्ट टचिंग सेशन्स रहा। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मिस्टर जायन शेखर और मिस अमीषा राफेल उपस्थित रहे।

सेमिनार के दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए माता-पिता के संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना पूरा जीवन कठिन परिश्रम और त्याग में बिता देते हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज की पीढ़ी अक्सर अपने माता-पिता का अनादर करती है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे अपने माता-पिता के बलिदानों को समझें और उन्हें वह सम्मान और प्रेम दें जिसके वे हकदार हैं। विद्यार्थियों को भविष्य के प्रति जागरूक करते हुए वक्ताओं ने जीवन की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि सबसे पहले अपनी शिक्षा पर पूरी एकाग्रता के साथ ध्यान दें। मजबूत शिक्षा की नींव पर अपने करियर का निर्माण करें। अन्य सामाजिक गतिविधियों और शौक को इन दोनों के बाद ही स्थान दें। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल फादर बास्टिन अराकल और वाइस प्रिंसिपल सिस्टर शिजी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्कूल प्रशासन ने इस सत्र को विद्यार्थियों के मानसिक और नैतिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। सेमिनार के अंत में छात्रों ने अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने और शिक्षा के प्रति अधिक समर्पित रहने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0