विद्यार्थियों को दिलाई गंगा स्वच्छता शपथ, हुई प्रतियोगिता
डीएम एवं डीएफओ के दिशा निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा अभियान व सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिला गंगा समिति के...
चित्रकूट। डीएम एवं डीएफओ के दिशा निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा अभियान व सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिला गंगा समिति के तत्वावधान में डा भीमराव अम्बेडकर इण्टर कालेज ग्राम पंचायत वरवारा में गंगा स्वच्छता शपथ दिलाई गयी। स्वच्छता, नदी संरक्षण पर निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी रानीपुर टाइगर रिजर्व राजीव रंजन सिंह ने छात्र-छात्राओं से कहा कि नदी संास्कृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय धरोहर है। इसकी निर्मलता और स्वच्छता बनाए रखना सभी का नैतिक दायित्व है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुपम सिंह ने कहा कि यदि सभी यह संकल्प ले कि नदी मे ंगंदगी नही करेगें, कूड़ा कचरा नहीं फेकेंगे और दूसरो को भी ऐसा करने से रोकेंगे तो निश्चित ही नादियां स्वच्छ सुंदर और जीवनदायिनी बन सकेगी। कहा कि जन सहभागिता से ही इस लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। इस मौके पर आयोजित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रिया देवी प्रथम, ज्योति देवी द्वितीय व रोशनी देवी तृतीय तथा चित्रकला प्रतियोगिता में अंजली देवी प्रथम, विमल कुमार देवी द्वितीय व हर्षिता देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिनको प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गोपाल कृष्ण गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे, अनिल कुमार, बुद्ध विलास व लवकुश आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
