निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयसीमा का रहे विशेष ध्यान : डीएम
डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई...
50 लाख रुपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने ’पुलिस विभाग से संबंधित समस्त निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। विलंब से पूर्ण हो रही परियोजनाओं में नियमानुसार पेनाल्टी की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण अक्टूबर माह में पूर्ण कराने तथा लंबित प्रदर्शित परियोजनाओं की पूर्णता तिथि नियमानुसार अद्यतन करने के निर्देश दिए गए। सेतु निगम’ को ग्राम पंचायत निही में प्रस्तावित सेतु का भूमि पूजन कराकर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। मानिकपुर पॉलिटेक्निक में चल रहे निर्माण कार्य तथा नगर पंचायत भवन, मऊ का कार्य अगली समीक्षा बैठक से पूर्व पूर्ण कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कल्याण मंडप के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने को कहा गया। चित्रकूट स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माणाधीन रनिंग ट्रैक, एबीसी, मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय, नवीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय सहित अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाने तथा नगर पंचायत मानिकपुर के सौंदर्यीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। शिक्षा एवं विद्यालयों से संबंधित निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराकर उनका लोकार्पण सुनिश्चित कराने’ के निर्देश दिए।
जिला अस्पताल में अग्निशमन व्यवस्था का कार्य तत्काल पूर्ण कर हैंडओवर करने तथा आवश्यक फायर एनओसी प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि 50 लाख रुपये से कम लागत वाले किंतु महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की भी नियमित रूप से समीक्षा की जाए। ताकि ऐसे कार्य भी समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हो सकें। गणेश बाग के समीप कराए जा रहे ’श्री राम वाटिका पार्क’ के निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण कराने तथा आगामी माह में मुख्यमंत्री द्वारा इसके उद्घाटन लोकार्पण की संभावित कार्य योजना के अनुरूप आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पर्यटक सुविधा केंद्र तथा पर्यटन से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। साथ ही ग्राम पंचायत भैसौंधा में निर्माणाधीन राजकीय हाईस्कूल भैसौंधा’ का निर्माण कार्य पूर्ण कर अगली समीक्षा बैठक से पूर्व हैंडओवर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समयसीमा का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
