रामघाट एवं परिक्रमा मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में भाद्रपद मास अमावस्या मेला...

Sep 12, 2026 - 14:32
Sep 12, 2026 - 14:32
 0  1
रामघाट एवं परिक्रमा मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

चित्रकूट। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में भाद्रपद मास अमावस्या मेला के दृष्टिगत मेला क्षेत्र रामघाट एवं परिक्रमा मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई पुलिस व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। उन्होंने मंदाकिनी नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए की गई व्यवस्थाओं, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं घाटों पर पुलिस बल की तैनाती का निरीक्षण किया। साथ ही श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान कराने, नदी के गहरे जल क्षेत्र में जाने से रोकने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एडीजी ने परिक्रमा मार्ग एवं मेला क्षेत्र में बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए निर्देशित किया गया। संबंधित अधिकारियों को मेला क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की निगरानी करने, घाटों एवं परिक्रमा मार्ग पर विशेष सतर्कता बरतने तथा भीड़ बढ़ने की स्थिति में प्रभावी भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान अपर एसपी पीयूषकान्त राय, क्षेत्राधिकारी नगर सत्येन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0