जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इला चौधरी ने मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। साथ ही विधिक साक्षरता शिविर...

Apr 29, 2026 - 10:17
Apr 29, 2026 - 10:17
 0  4
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन, किया जागरूक 

चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इला चौधरी ने मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। साथ ही विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर बंदियों को उनके अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक किया।

निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण सचिव ने वरिष्ठ नागरिक बैरक व महिला बैरक में बन्दियों से समस्याओं के बारें जानकारी प्राप्त की तथा बताया कि यदि किसी बन्दी के पास यदि उनके मुकदमें की पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है, तो वह अधीक्षक जिलाकारागार के माध्यम से पत्राचार कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं। जेल चिकित्सालय का निरीक्षण कर बीमार बन्दियों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गयी। जिलाकारागार में संचालित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण कर क्लीनिक में अनुरक्षित समस्त पंजिकाओं का अवलोकन किया, जिनमें सभी प्रवृष्टियां नियमानुसार अंकित पायी गयी। क्लीनिक में नियुक्त पैरालीगल वालेण्टियर्स को निर्देशित किया कि यदि कोई बन्दी अपने मुकदमें की पैरवी के लिए व्यक्तिगत अधिवक्ता करने में अक्षम है तो नियमानुसार पत्राचार करते हुये अधीक्षक जिला कारागार के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से बन्दी को मुकदमें की पैरवी के लिए अधिवक्ता प्राप्त करा सकते हैं।

इसके बाद प्राधिकरण सचिव द्वारा जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने बंदियों को बताया कि भारत का संविधान समस्त नागरिकों को समानता का अधिकार प्रदान करता है, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव निषिद्ध है। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनों, जैसे घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम, तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम आदि के बारे में भी सरल भाषा में जानकारी दी। साथ ही महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अधीक्षक जिलाकारागार कुशकुमार सिंह, जेलर सुनील कुमार वर्मा, उपकारापाल कौशलेन्द्र मिश्रा, अभय कुमार गौतम, प्रभुप्रताप सिंह, बृजकिशोरी, मुख्य न्याय रक्षक गया प्रसाद निषाद, सहायक न्याय रक्षक योगेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0