सचिव ने राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का किया निरीक्षण, शिविर में दी गई विधिक जानकारियां
जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार पंचम के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधर ने राजकीय सम्प्रेक्षण...
बाल अपचारियों को गलतियां सुधार के लिए किया प्रेरित
चित्रकूट। जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार पंचम के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधर ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने सम्प्रेक्षण गृह में आवासित किशोर अपचारियों से उनकी दिनचर्या के विषय में जानकारी ली। बाल अपचारियों द्वारा बताया गया कि सर्वप्रथम प्रातः जागकर योगा कराया जाता है, फिर नाश्ता, उसके बाद कक्षायें शुरू हो जाती हैं। इसके उपरान्त दोपहर का भोजन उसके बाद फिर डांस, म्यूजिक, संगीत आदि कक्षायें शुरू होती हैं। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समस्त बाल अपचारियों को शिक्षा की ओर ध्यान केन्द्रित किये जाने के लिए प्रेरित किया गया तथा उनके द्वारा की गयी गलतियों को सुधारने एवं समाज में एक अच्छे व्यक्ति बनकर रहने की प्रेरणा दी गयी। सम्बन्धित शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे विशेष तकनीकि माध्यम से बाल अपचारियों को अग्रेजी भाषा पढना, लिखना एवं बोलना सिखाने के लिए विशेष प्रयास करना सुनिश्चित करें। साथ ही वहां पर शिक्षण का कार्य कर रहे अध्यापकों को प्रत्येक बाल अपचारी की हालिस्टिक डेवलप्मेट रिपोर्ट तथा बच्चों की गतिविधियों पर सूक्ष्म नजर रखने की सलाह दी गयी।
इसके उपरान्त राजकीय सम्प्रेक्षण किशोर में विधिक साक्षरता एव जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान उपस्थित किशोरों को आगामी मेगा कैंप के उद्देश्य, उसमें उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें विधिक सहायता, उनके अधिकारों तथा शासन द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर रमेश कुमार सिंह संस्था प्रभारी, दीपक कुमार परामर्शदाता आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
