जेल लीगल एड क्लीनिक का सचिव ने किया निरीक्षण

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त एक्शन प्लान के अनुक्रम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज शेषमणि शुक्ला के...

Oct 13, 2026 - 09:58
Oct 13, 2026 - 09:59
 0  1
जेल लीगल एड क्लीनिक का सचिव ने किया निरीक्षण

विधिक साक्षरता शिविर में बंदियों को दी विधिक जानकारियां

मध्यस्थता अभियान के तहत भी किया जागरुक

चित्रकूट। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त एक्शन प्लान के अनुक्रम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज शेषमणि शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया।

यह भी पढ़े : बांदा गौरव सम्मान एवं बांदा गॉट टैलेंट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से शुरू, जानें पूरी जानकारी

जिला कारागार में स्थापित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। जेल लीगल एड क्लीनिक में अनुरक्षित पंजिकाओं का अवलोकन किया गया। जेल लीगल एड क्लीनिक में नियुक्त जेल पीएलवी को निर्देशित किया गया कि ऐसे बन्दी जिनके पास उनके वाद की पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है उनके प्रार्थना पत्र लेकर अधीक्षक जिला कारागार के माध्यम से नियमानुसार कार्यवाही के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। सचिव ने 15 अक्टूबर को होने वाली अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी के विषय में चर्चा की गयी। अधीक्षक जिला कारागार को पात्र बन्दियों का विवरण निर्धारित प्रारूप पर कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया। समिति द्वारा प्राप्त सूचना आंकड़ो की समीक्षा की जायेगी। इस अवसर पर कुश कुमार सिंह अधीक्षक जिला कारागार, गुलाब सिंह यादव उपकारापाल, गया प्रसाद निषाद मुख्य न्याय रक्षक, योगेन्द्र सिंह एवं स्वाती तिवारी सहायक लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : बाँदा : मां अंबे की थीम पर मेहंदी एवं आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चियों ने दिखाई प्रतिभा

इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने उच्चतम न्यायालय तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार चलाये जा रहे राष्ट्र के प्रति मध्यस्थता अभियान 3.0 के सफल आयोजन के लिए जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला के मार्गदर्शन में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में बताया गया कि मध्यस्थता के माध्यम से आपसी सहमति और समझौते के आधार पर विवादों का समाधान किया जा सकता है। इसके माध्यम से लोगों को सरल, सुलभ एवं शीघ्र न्याय प्राप्त करने में सहायता मिलती है। आमजन से अपील है कि वे अपने ऐसे विवादों, जिनका मध्यस्थता के माध्यम से समाधान संभव है, के निस्तारण के लिए मध्यस्थता का विकल्प अपनाने पर विचार करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0