सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट ने तीर्थ यात्रियों के लिए खोले सेवा केंद्र

परमपूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित विश्वविख्यात संस्थान श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट, चित्रकूट के तत्त्वावधान...

Feb 13, 2025 - 17:06
Feb 13, 2025 - 17:10
 0  5
सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट ने तीर्थ यात्रियों के लिए खोले सेवा केंद्र

डीएम, एसपी ने किया प्रसाद वितरण

चित्रकूट। परमपूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित विश्वविख्यात संस्थान श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट, चित्रकूट के तत्त्वावधान में प्रयागराज महाकुंभ आने-जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए रघुवीर मंदिर (बड़ी गुफा) एवं मोहकमगढ़ में यात्री सेवा केंद्र चालू किए गए हैं। यहां यात्रियों के लिए खाने-पीने की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है, जिससे महाकुंभ स्नान करने जा रहे और लौट रहे श्रद्धालुओं को भोजन व पानी उपलब्ध कराया जा सके और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा तीन से चार हजार तीर्थ यात्रियों के लिए प्रतिदिन नि:शुल्क प्रसाद वितरण श्री रघुवीर मंदिर ट्रस्ट (बड़ी गुफा) परिसर में प्रारंभ किया गया है। इस सेवा प्रकल्प की शुरुआत ट्रस्टी डॉ. बी.के. जैन एवं श्रीमती उषा जैन ने गुरु पूजन के साथ की।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सतना के जिलाधिकारी सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने भी इस सेवा प्रकल्प का अवलोकन किया और तीर्थ यात्रियों को प्रसाद वितरित किया।

डॉ. जैन ने बताया कि गुरुदेव की कृपा एवं ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय अरविंद भाई के आशीर्वाद से यह सेवा प्रकल्प शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों तीर्थ यात्री प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जाते हैं और चित्रकूट दर्शन के लिए भी आते हैं। कई श्रद्धालु लंबी यात्रा के कारण थकान महसूस करते हैं और जाम में भी फंस जाते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा हेतु ट्रस्ट ने यह सेवा प्रकल्प प्रारंभ किया है, जिससे वे भूखे न रहें और उन्हें आवश्यक भोजन-पानी उपलब्ध हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0