पुलिस लाइन का एसपी ने किया निरीक्षण, दिये निर्देश

एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया...

Jan 11, 2025 - 11:29
Jan 11, 2025 - 11:31
 0  2
पुलिस लाइन का एसपी ने किया निरीक्षण, दिये निर्देश

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी, कर्मचारियों का टर्न आउट चेक किया। आगामी गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत रैतिक परेड की रिहर्सल कराई गई और आवश्यक सुधार को प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को निर्देशित किया है। इसके पुलिस अधीक्षक परिवहन शाखा जाकर थानों से आयी समस्त चार पहिया वाहनों, 112 पीआरवी वाहनों तथा परिवहन शाखा में रखे वाहनों का निरीक्षण कर प्रभारी परिवहन शाखा को मरम्मत के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुलिस लाइन्स परिसर का भ्रमण कर आरक्षी बैरिक, सीपीसी कैंटीन, भोजनालय का निरीक्षण किया। क्वार्टर गार्द का निरीक्षण कर सलामी ली। आदेश कक्ष में जाकर पुलिस कर्मियों का अर्दली रुम किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु फहद अली, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, पीआरओ प्रदीप कुमार पाल एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : ग्रुप डी : दिल्ली ने ग्वालियर को 76 रनो से कराया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0