एएचटीयू की मासिक गोष्ठी में एसपी ने बताए नियम कानून
राघव प्रेक्षागार पुलिस कार्यालय सोनेपुर में एसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्राधिकारी कार्यालय, यातायात करिश्मा गुप्ता...
चित्रकूट। राघव प्रेक्षागार पुलिस कार्यालय सोनेपुर में एसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्राधिकारी कार्यालय, यातायात करिश्मा गुप्ता की उपस्थिति में विशेष किशोर पुलिस इकाई, बाल कल्याण समिति, एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की मासिक गोष्ठी हुई।
गोष्ठी में समस्त थानों के पुलिस बाल कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि विधि का उल्लंघन्न करने वाले बालक तथा पीड़ित की जन्मतिथि का सत्यापन आधार कार्ड से न करके विद्यालय के अंक पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, नगर निकाय, नगर पालिका या मेडिकल परीक्षण कराकर किया जाए। बाल कल्याण इकाई को बताया गया कि यदि कोई नाबालिग पीड़ित, पीड़िता है और उसके साथ कोई वयस्क व्यक्ति नहीं है तो ऐसी स्थिति में बाल कल्याण इकाई के सदस्य द्वारा स्वयं वादी बनकर अभियोग पंजीकृत कराया गया। पीड़िता का तत्काल समयसीम के अन्दर विधि के अनुरुप मेडिकल परीक्षण कराया जाये तथा आर्थित रुप से कमजोर पीड़िताओं को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिलायें। इकाई के कार्यों एवं एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। बाल विवाह पर रोक लगाया जाये तथा जनपदीय गठित टीम द्वारा भ्रमण कर बालकों से कराये जा रहे श्रम को प्रतिबंधित कराया जाये। जिनके द्वारा श्रम कराया जा रहा है उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करायी जाये।
जिला प्रोबेसन अधिकारी ने बताया कि विधि का उल्लंघन्न करने वाले बालकों से अपराधी के तरह व्यवहार न करें। सभी बाल कल्याण अधिकारी एवं सदस्यों को बताया गया कि गुमशुदा बच्चों के बरामद होने के बाद उन्हे इकाई के सुपुर्द करें। इकाई बच्चे के परिजनों की पहचान कर उनके सुपुर्द करेगी। यदि कोई नाबालिग आत्महत्या का प्रयास करता है तो पुलिस ऐसे बच्चो को इकाई के सुपुर्द करें एवं काउंसलिंग के पश्चात जानकारी करें कि उनके द्वारा ऐसा प्रयास क्यों किया गया है। इसके बाद ही परिजनों के सुपुर्द किया जाये। गोष्ठी में सीएमओ डा महेन्द्र कुमार त्रिपाठी, बाल संरक्षण अधिकारी सौरभ सिंह, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन प्रभारी जयप्रकाश उपाध्याय व जनपद के बाल संरक्षण से सम्बन्धित अन्य विभागों के सदस्य व अधिकारी, कर्मचारी तथा समस्त थानों के बाल कल्यण अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
