एसपी ने पितृविसर्जनी अमावस्या मेला प्रबंध का किया निरीक्षण
आगामी पितृविसर्जनी अमावस्या मेला के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एवं उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह...
सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
चित्रकूट। आगामी पितृविसर्जनी अमावस्या मेला के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एवं उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा मेला क्षेत्र रामघाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए निर्धारित मार्गों, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात संचालन एवं सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
एसपी ने निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को नदी के गहरे पानी में जाने से रोका जाए तथा घाटों पर लगातार निगरानी रखें। नौका विहार के दौरान सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित कराया जाए। नाविकों को निर्देशित किया गया कि किसी भी श्रद्धालु को नाव में बैठाने से पूर्व लाइफ जैकेट अवश्य पहनाएं तथा नाव में निर्धारित क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं को न बैठाया जाए। इसके अतिरिक्त दुकानदारों एवं श्रद्धालुओं से भी वार्ता किया गया तथा घाटों पर साफ सफाई, प्रकाश, विद्युत व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
