एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने किया आरसेटी का निरीक्षण, प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

उपजिलाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) का भ्रमण कर प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया...

Oct 9, 2026 - 16:03
Oct 9, 2026 - 16:05
 0  9
एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने किया आरसेटी का निरीक्षण, प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

आरसेटी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चित्रकूट। उपजिलाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) का भ्रमण कर प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया और उन्हें स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आजीविका बेहतर बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही उन्होंने आरसेटी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर एलडीएम प्रभात मेहता, आरसेटी निदेशक ओम प्रकाश कुरील सहित संस्थान के समस्त प्रशिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0