नदी संरक्षण सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं गंगा स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित

डीएम पुलकित गर्ग के दिशा निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत चित्रकूट इण्टर कालेज कर्वी...

Oct 19, 2026 - 11:04
Oct 19, 2026 - 11:05
 0  1
नदी संरक्षण सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं गंगा स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित

स्वच्छता एवं प्रदूषण मुक्त रखने को प्रेरित करें एनसीसी कैडेट: डीएफओ

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग के दिशा निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत चित्रकूट इण्टर कालेज कर्वी  में नदी संरक्षण सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं गंगा स्वच्छता शपथ गतिविधियॉ सम्पन्न हुयी।

इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्युष कुमार कटियार ने एनसीसी के कैडटों को सम्बोन्धित करते हुये कहा कि जिम्मेदार कैडट है जो अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिये प्रेरित करें तथा साथ ही अपने परिवार एवं समाज में भी स्वच्छता और नदी संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों अप्रेरित करें,कहा कि स्वच्छता हो तो बीमारियॉ नही होगी और बीमारी नही होगी तो लोग स्वस्थ्य रहेगें। इस दौरान आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में एनसीसी कैडटों ने प्रतिभाग कर संयम पाण्डेय पुत्र कृपा शंकर पाण्डेय प्रथम स्थान तथा संजय पुत्र धर्मराज द्वितीय स्थान व विष्णु कुमार  पुत्र दुर्गा प्रसाद ने तृतीय स्थान तथा  तथा शिवम कुमार पुत्र अशोक कुमार ने चर्तुथ स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा कैडटों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  इस उपलक्ष्य में एनसीसी के सीनियर वर्ग सुनील शुक्ला तथा जूनियर वर्ग के ऋषि कुमार शुक्ला को जिला गंगा समिति व वन प्रभाग के ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गोपाल कृष्ण गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी तथा राजेश शर्मा वन दरोगा कर्वी रेंज आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0