बाढ़ आपदा से प्रभावी बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा
जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पीएसी बल एवं जिला प्रशासन के मध्य एडीएम वित्त एवं राजस्व चन्द्रशेखर...
एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
चित्रकूट। जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पीएसी बल एवं जिला प्रशासन के मध्य एडीएम वित्त एवं राजस्व चन्द्रशेखर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संभावित बाढ़ की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा की गई। इस दौरान पीएसी द्वारा उपलब्ध संसाधनों, नावों, आवश्यक उपकरणों, बचाव दलों की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, आपदा के समय समन्वित कार्रवाई तथा राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। एडीएम ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए बाढ़ पूर्व तैयारियों को पूर्ण रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किए जाएँ। उन्होंने संवेदनशील एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक करने के भी निर्देश दिए। बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि जनपद में बाढ़ से संबंधित किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन एवं पीएसी पूर्णतः तत्पर एवं समन्वित रूप से कार्य करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
