श्रीतुलसीपीठ सेवा न्यास एवं रामानन्द मिशन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को बांटी जाएगी राहत सामग्री
भीषण बाढ़ के बाद श्रीतुलसीपीठ सेवा न्यास एवं रामानन्द मिशन द्वारा बाढ़ राहत अभियान के क्रम मे एक हजार परिवारों और साधु-संतों...
चित्रकूट। भीषण बाढ़ के बाद श्रीतुलसीपीठ सेवा न्यास एवं रामानन्द मिशन द्वारा बाढ़ राहत अभियान के क्रम मे एक हजार परिवारों और साधु-संतों तक सहायता सामग्री पहुँचेगी।
तीर्थक्षेत्र चित्रकूट में बाढ़ से उत्पन्न हुई भीषण परिस्थितियों को देखते हुए श्रीतुलसीपीठ सेवा न्यास और रामानन्द मिशन के तत्वावधान में एक व्यापक राहत अभियान शुरू किया गया है। इस सेवा-यज्ञ के अंतर्गत बाढ़ से प्रभावित एक हजार जरूरतमंद परिवारों और आश्रमों तक आवश्यक राहत सामग्री पहुँचाने का संकल्प लिया गया है। बाढ़ की विभीषिका के कारण अपने घर और रोजमर्रा के साधन खो चुके परिवारों के पुनर्वास के लिए न्यास द्वारा विशेष बाढ़ राहत किट तैयार की गई हैं। प्रत्येक किट में दैनिक जीवन से जुड़ी अनिवार्य वस्तुएँ शामिल हैं। आवास एवं शयन सामग्रीः गद्दा, रजाई, मच्छरदानी, चादर, दरी एवं चटाई। स्वच्छता एवं भोजनः बाथरूम एवं स्वच्छता किट, 4 थाली, 4 गिलास और राशन सामग्री। वस्त्र एवं अन्यः पहनने योग्य आवश्यक कपड़े। साधु-संतों की साधना हेतु विशेष सहयोग।
रामानन्द मिशन के कार्यकर्ताओं (धर्मयोद्धाओं) द्वारा चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के साथ-साथ बीहड़ जंगलों में निवास करने वाले साधु-संतों तक भी राहत सामग्री वितरित की गई। बाढ़ के कारण संतों की साधना में आए व्यवधान को दूर करने के उद्देश्य से श्री तुलसी पीठ के उत्तराधिकारी आचार्य रामचन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में यह सामग्री पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ सौंपी गई।
आचार्य रामचन्द्र दास जी महाराज ने बताया कि बाढ़ के कारण जिन परिवारों की दैनिक आवश्यकताएँ नष्ट हो गई हैं, उनके जीवन में पुनः आशा, सम्मान और सहारा पहुँचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने आमजन से इस सेवा-यज्ञ में सहभागी बनने का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा ही साधना है, सेवा ही समर्पण है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
