बाढ़ पीड़ितों को बांटी राशन सामग्री
जिले के शिक्षकों के सहयोग से बाढ आपदा राहत के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा चित्रकूट ब्लाक के मालकाना गांव...
चित्रकूट। जिले के शिक्षकों के सहयोग से बाढ आपदा राहत के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा चित्रकूट ब्लाक के मालकाना गांव, मानिकपुर ब्लाक के डोडामाफी, मुटवन, छिवलहा, मनगवां, जारोमाफी और खरौंध मे राशन किट का वितरण किया गया। मानिकपुर एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी व बीईओ मिथिलेश कुमार ने डोडामाफी मे शिक्षकों द्वारा तैयार राशन किट का वितरण किया। एसडीएम ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि सभी सक्षम लोगों को शिक्षकों से प्रेरणा लेनी चाहिए। खण्ड शिक्षाधिकारी मानिकपुर ने कहा कि शिक्षकों ने हमेशा इतिहास बनाया है। संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि आज भी मानिकपुर और चित्रकूट ब्लाक मे राशन किट का वितरण किया जायेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
