चित्रकूट : दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने की खुदकुशी, कोतवाली प्रभारी समेत दो निलंबित 

कर्वी कोतवाली के खरौंध गांव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी के खुदकुशी के बाद परिजनों और ग्रामीणों में बढ़ रहे आक्रोश को भांपते हुए प्रशासन ने पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है...

Oct 14, 2020 - 14:16
Oct 14, 2020 - 14:24
 0  1
चित्रकूट : दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने की खुदकुशी, कोतवाली प्रभारी समेत दो निलंबित 

गांव में कानून व्यवस्था सुदृढ रखने के लिए चित्रकूटधाम मंडल बांदा के आईजी के सत्यनारायण स्वयं जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं। वहीं, आईजी ने किशोरी से हुए दुष्कर्म के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कर्वी कोतवाल प्रभारी जय शंकर सिंह एवं सरैंया चौकी प्रभारी अनिल कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

यह भी पढ़ें - आगरा, चित्रकूट व प्रतापगढ़ की घटनाओं का मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

इस घटना को लेकर जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय का कहना है कि दुष्कर्म के आरोपितों को किसी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा। मुख्य आरोपित किशन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें - त्यौहारों पर कर्मचारियों को ये तोहफा देने जा रही है योगी सरकार

यह है पूरा मामला

कोतवाली कर्वी अन्तर्गत खरौंध गांव में आठ अक्टूबर को नित्यक्रिया के लिए गई 15 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही तीन दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिये जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर किशोरी ने मंगलवार को फांसी लगा ली थी। इस घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया था। घटना के बाद गांव पहुंचे चित्रकूटधाम मंडल के आईजी, जिलाधिकारी, और एएसपी ने परिजनों से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को धर दबोचा है।

यह भी पढ़ें - बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे : केन्द्र ने 77.278 हेक्टयर वन भूमि का उपयोग करने को दी अंतिम स्वीकृति

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0